यूपी विधानसभा चुनाव 2017: तीसरे चरण में आज 4 लाख से अधिक युवा मतदाता
आज जहां के वोट डाले जा रहे हैं वो मुख्य तौर पर सत्तासीन पार्टी सपा का केंद्र माने जाते हैं।
लखनऊ। आज यूपी में तीसरे चरण का मतदान है, आज 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य के 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
आज के दिन 2,41,99,448 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके सत्ता के लोगों के भविष्य का फैसला करेंगे।
खास बातें
- आज जहां के वोट डाले जा रहे हैं वो मुख्य तौर पर सत्तासीन पार्टी सपा का केंद्र माने जाते हैं।
- इसलिए आज 12 जिलों में मुख्य तौर अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है।
- आज के 2,41,99,448 मतदाताओं में से युवा मतदाताओं की संख्या 4,10,117 है।
- वैसे आज के चरण में कुल 1,31,61,155 पुरुष तथा 1,10,37,265 महिला मतदाता हैं।
- सरबे ज्यादा मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं, इनकी संख्या 4,98,573 है।
- सबसे कम मतदाता सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं, इनकी संख्या 2,72,294 मतदाता हैं।
- तीसरे चरण के लिए कुल 16,671 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
- जबकि मतदान स्थलों की संख्या 25,607 है।













Click it and Unblock the Notifications