उन्नाव गैंगरेप: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव के गैंगरेप मामले में अब अदालत ने हस्तक्षेप किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कल तक मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। इस मामले की सुनवाई कल होगी। कोर्ट ने इस मामले में एमिकस क्यूरी भी अपॉइंट किया है। अदालत ने कहा है कि सरकार मामले से जुड़ी पूरी रिपोर्ट कल पेश करे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगले हफ्ते सुनवाई करेगी। बता दें कि एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में यह अर्जी दी थी कि मामले की सीबीआई जांच हो और परिवार को मुआवजा दिया जाए।

बता दें कि आज आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी डीजीपी से मिलने लखनऊ स्थित उनके कार्यालय पहुंच गईं। आरोपी विधायक की पत्नी के साथ वह महिला भी थी जिसके ऊपर पीड़िता को बहला फुसलाकर विधायक के पास ले जाने का आरोप था। यहां डीजीपी से मिलने के बाद मीडिया से रूबरु विधायक पत्नी ने पति पर लगे सारे आरोपों को निराधार बताया। वहीं उस महिला ने भी पीड़िता के आरोपों को गलत बताते हुए उल्टा पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाए।
उन्नाव गैंगरेप मामले में आज सुबह 10 बजे आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी डीजीपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान उनके साथ विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू विधायक की छोटी बहन रत्ना सिंह, विधायक के भांजे गोल्डी सिंह और बाकी सब विधायक के स्टाफ के लोग मौजूद रहे। इसके बाद वो मीडिया के सामने आईं, जहां वो रोने लगीं।
रोते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपने पति के लिए न्याय का अनुरोध करने आई हूं।' वहीं साथ में आई महिला (जिसपर पीड़िता को ) का कहना है कि पीड़िता का चरित्र सही नहीं है। वह इसके पहले भी मेरे बेटे पर रेप का आरोप लगा चुकी है। विधायक की पत्नी ने भी पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें: बीच सड़क न्यूड होने वाली एक्ट्रेस का खुलासा: वेश्यालय बन चुके फिल्म स्टूडियो












Click it and Unblock the Notifications