बाप ने बेटी की हत्या के बाद किए कई टुकड़े, लाश गलाने के लिए डाला नमक
उन्नाव। प्रेमी के साथ देखने पर गुस्साए बाप ने बेटी को हंसिया से काट कर नृशंस हत्या कर दी और प्रेमी पर आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी। जांच के बाद सामने आई सच्चाई ने सबके होश उड़ा दिए। असल में बाप ने ही बेटी की हत्या के बाद उसके कई टुकड़े कर दिए थे। यही नहीं शव के टुकड़े को नष्ट करने के लिए शरीर पर नमक भी छिड़का गया था। पुलिस की खोज के दौरान मिले टुकड़ों में मांस गल गया था लेकिन हड्डियां नहीं गल सकी। हड्डियां किशोरी की है या नहीं इस बात की जांच डीएनए द्वारा की जाएगी। पुलिस ने बाप के साथ मां को भी हिरासत में ले लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। DNA रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमी के साथ देखकर आगबबूला था बाप
मांखी थाना क्षेत्र के हिमाचल खेड़ा गांव में विगत 3 माह पहले 16 वर्षीय अनुष्का पुत्री रामकुमार रैदास रहस्यमय परिस्थितियों में में गायब हो गई थी। इस संबंध में रामकुमार रैदास ने मांखी थाना में तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले बबुआ पाल पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने बबुआ पाल की लोकेशन ट्रेस की तो उसका लोकेशन गांव में ही आया।

सिर कंकाल और हंसिया मिली
इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए रामकुमार रैदास को थाने पर बुलाया। परंतु वह कई दिनों तक नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने रामकुमार को थाने ले कर आई और बबुआ को भी बुलाया गया। थाना में दोनो से पूछताछ की गई। जिसके बाद गांव में फैली चर्चाओं को बल मिला और रामकुमार रैदास की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई की तो पहले सर का कंकाल मिला और वहीं पर हंसिया भी मिली।

जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ती गई लाश के टुकड़े मिलते गए
इसके बाद तो रामकुमार रैदास पुलिस को पूछताछ के दौरान पूरी जानकारी दे दी और उसकी निशानदेही पर हुई खुदाई में हड्डी के साथ मांस के टुकड़े और मोबाइल भी बरामद हुआ। यह टुकड़े खुदाई के दौरान बंजर भूमि में कई स्थानों पर मिले। जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ती गई टुकड़े मिलते गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जिससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकेगा कि शव किसका है। पिता द्वारा बेटी की ऐसी नृशंस हत्या से लोगों की रूह कांप गई।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications