गांव में गरीब की बेटी के होने थे 7 फेरे, एक शिक्षक ने ये पहल कर सबको चौंकाया
सुल्तानपुर। बेटी की शादी में मां-पिता की ओर से दहेज दिया जाना तो समाज में चला ही आ रहा है, मगर कैसा हो कि दुल्हन के सुसराल वालों को टॉयलेट सीट जैसे सामान भी दे दिए जाएं? यूपी में सुल्तानपुर जिले में एक ऐसी ही शादी हुई है जिसमें एक रिटायर्ड शिक्षक ने गांव की ही एक बेटी के लिए टायलेट के सामान एवं सीट गिफ्ट की। इतना ही, शिक्षक ने उसकी शादी का खर्च भी उठाया। शिक्षक की इस पहल की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

शिक्षक ने गांव में एक बेटी की शादी में दिया ये तोहफा
संवाद सूत्रों के अनुसार, सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल प्रतापपुर के अवकाश प्राप्त सहायक अध्यापक बृजलाल कन्नौजिया ने यह मिसाल पेश की है। वह गरीब बच्चों की शादी में वस्त्र, अन्नदान और मुफ्त चीजें देते रहे हैं। इस बार उन्होंने गांव की एक बेटी की शादी पर नई एवं अनोखी कड़ी जोड़कर समाज में बिल्कुल नई परम्परा की शुरुआत की। फैजाबाद जनपद के बीकापुर तहसील अन्तर्गत पातुपुर निवासी बैजनाथ जो आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर हैं। उनकी पुत्री सलोनी और सलतानपुर के पल्हीपुर निवासी हरीदीन के पुत्र दिनेश की शादी का पूरा भार बृजलाल ने न सिर्फ पूरा खर्च अपने सर लिया, बल्कि धूमधाम से विवाह कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया।

सोने की अंगूठी भी दूल्हे के पिता को दान में दी
शिक्षक ने दान-दहेज का सारा सामान तो दिया ही। साथ ही एक टायलेट का पूरा खर्च एवं टॉयलेट सीट और एक सोने की अंगूठी भी दूल्हे के पिता हरीदीन को भेंट की। विवाह में शामिल सैकड़ो लोगों ने शिक्षक बृजलाल कन्नौजिया के इस कार्य की। वहीं, शिक्षक ने ऐसा कर हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications