किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान, सरकार को दी ये सलाह
लखनऊ, 07 सितंबर। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई महीने से आंदोलित हैं। ये किसान तीनों ही कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किसानों के आंदोलन को लेकर कहाकि हमारी पार्टी हमेशा से किसानों के साथ खड़ी रही है। किसानों की किसी भी समस्या को संवेदनशीलता से सुलझाना चाहिए। कोई भी मुद्दा चर्चा के साथ सुलझाया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि केंद्र सरकार लगातार अपने रुख पर कायम है कि वह कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि पिछले कई महीनों से किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। कई दौर की बैठक के बाद भी सरकार और किसानों के बीच का मतभेद नहीं खत्म हो सका है। ऐसे में भाजपा पर अपने ही सहयोगी दलों का दबाव अब बढ़ता नजर आ रहा है। जिस तरह से अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं उसे देखते हुए कोई भी दल किसानों की नाराजगी नहीं लेना चाहता है।
बता दें कि अनुप्रिया पटेल दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को तैयार करेंगी। मध्य यूपी अपना दल के प्रभारी केके पटेल ने बताया कि प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा गया है जिसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सभी जनपद के पदाधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई है। जिसके बाद इस रिपोर्ट को अनुप्रिया पटेल को सौंपा जाएगा, जिसकी खुद अनुप्रिया समीक्षा करेंगी। प्रदेश में अपना दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसको लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। केके पटेल ने कहा कि 2014 के बाद अभी तक हम एनडीए के साथ तीन चुनाव लड़ चुके हैं। कितनी सीटों पर हम अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व ही करेगा।












Click it and Unblock the Notifications