VIDEO: अज्ञात हमलावरों ने कक्षा आठ के छात्र के सिर पर मारी गोली, मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने एक घर में अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। फायरिंग में कक्षा 8 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र हर्ष की सर में गोली में लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के अशोक कॉलोनी कहां है, जहां पर घर में देर रात पूरा परिवार सोया हुआ था। इतने में हथियारों से लैस दो हमलावर घर के गेट पर पर पहुंचे और घर का गेट जोर-ज़ोर से बजाने लगे गेट की आवाज सुनकर हर्ष गेट खोलने के लिए गेट की तरफ बढ़ा ही था कि इतने में गेट के बाहर खड़े हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। फायरिंग में एक गोली हर्ष के सर पर लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर हत्या करने के बाद इलाके में फायरिंग करते हुए आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
गोलीकांड के बाद परिजनों ने अपनी मां के मामा पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनका मां के मामा से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह हत्या कराई होगी। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने उस तहरीर के आधार पर कथित आरोपियों के घर पर पहुंची। लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस का शक उन पर और गहरा हो गया। लेकिन पुलिस अभी मामले को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस बात को लेकर अभी संशय की स्थिति बरकरर है कि छात्र की हत्या उसी के रिश्तेदारों ने की है या फिर हत्या के पीछे कोई और वजह है। पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। उधर अपने सबसे छोटे बेटे की मौत के बाद उसकी माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications