नोएडा सेक्टर 63 में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत, 3 जख्मी
नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर 63 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इसमें दबकर एक की मौत हुई है जबकि 3 लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन का कहना है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। आपको बता दें कि इसी हफ्ते ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में भी दो बिल्डिंगें भरभराकर ढह गई थीं। इस हादसे में 9 लोगों की इमारत के मलबे में दबकर मौत हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications