उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, आरोपी अरबाज की मौत

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरबाज को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में अरबाज ही क्रेटा कार चला रहा था। जिस पर सवार होकर शूटर उमेश पाल की हत्या करने के लिए आए थे।

Umesh Pal murder case Accused killed in up police encounter

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरबाज को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि हत्याकांड के दौरान अरबाज ही क्रेटा कार चला रहा था। जिस पर सवार होकर शूटर उमेश पाल की हत्या करने के लिए आए थे। एक दिन पहले लावारिश इसी गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया था। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ और पुलिस की 10 से अधिक टीमें लगी हैं। अतीक की पत्नी और दो बेटों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल एक आरोपी को इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके में मौजूद नेहरू पार्क में मार गिराया। आरोपी अरबाज इस पार्क के जंगल वाले इलाके की एक खाली पड़ी इमारत में छिपा हुआ था। उसके साथ अन्य आरोपी भी मौजूद थे। पुलिस के मुठभेड़ में अरबाज मौके पर मारा गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

Umesh Pal murder case Accused killed in up police encounter

बता दें कि अरबाज उमेश पाल की हत्या के समय अतीक अहमद के बेटे असद की गाड़ी अरबाज ही चला रहा था। जिसमें बैठकर आरोपी हत्या के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि, एनकाउंटर एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने किया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके से फरार हुए बाकी आरोपियों को तलाश रही है।

उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की हत्या करने वालों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की 10 टीमें लगातार छापेमारी और चेकिंग कर रही है। लखनऊ की एसटीएफ टीम ने भी प्रयागराज में डेरा डाल रखा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट और एसओजी उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि, प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उमेश पाल बसपा के तत्कालीन विधायक राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग और बमबारी कर दी थी। इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना ने यूपी सरकार को हिलाकर रख दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+