Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उमा भारती ने कहा, राम मंदिर मुद्दे पर जेल जाने और फांसी पर लटकने को हूं तैयार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर का मामला उनकी आस्था से जुड़ा हुआ है। अगर इसके लिए मुझे जेल जाना पड़ा तो मैं तैयार हूं। अगर मुझे फांसी की सजा भी होती है तो भी मैं इसके लिए तैयार हूं।

लखनऊ। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक बार फिर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर मैं जेल जाने के लिए और फांसी पर लटकने के लिए भी तैयार हूं। उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा आस्था का विषय है।

'राम मंदिर मुद्दे पर जेल जाने और फांसी पर लटकने को भी तैयार'

राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर बोली केंद्रीय मंत्री उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंची थी। इसी दौरान उनसे जब राम मंदिर के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला उनकी आस्था से जुड़ा हुआ है। अगर इसके लिए मुझे जेल जाना पड़ा तो मैं तैयार हूं। अगर मुझे फांसी की सजा भी होती है तो भी मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे गर्व का अनुभव होगा।

जब केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर चर्चा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है, इस पर उमा भारती ने कहा कि हमें राम मंदिर पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। हम राम मंदिर मुद्दे को लेकर अनभिज्ञ नहीं हैं। उमा भारती ने कहा कि योगी जी के गुरु महंत अवैद्यनाथ मंदिर आंदोलन के नेताओं में शामिल थे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में वो इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि खुद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मामले को कोर्ट के बाहर भी आपसी बातचीत से हल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+