VIDEO: छात्रा से छेड़खानी पर दो युवकों को पुलिस और भीड़ ने पीटकर किया अधमरा
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में छात्रा से छेड़छाड़ करने पर गुस्साए लोगों ने दो युवक की लात घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने युवक को तब तक पीटा जब तक कि दोनों युवक अधमरे नहीं हो गए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस और पब्लिक दो युवकों की जमकर धुनाई कर रही है। दोनों युवकों से ये लाइव मारपीट की वारदात कैमरे में कैद हो गयी जिसके बाद दोनों युवकों को पब्लिक ने पुलिस चौकी में छोड़ दिया।

आपको बता दें कि ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सुबह एक नाबालिग छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए जा रहा थी तभी पीछे से आकर दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

काफी देर तक इसी तरह दोनों युवको की पब्लिक और पुलिस दोनों ने मिलकर जमकर पिटाई की जिसका लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications