सुल्तानपुर: वरुणा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित पखरौली क्रॉसिंग के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे लाइन पार करते समय दो महिलाओं की वरुणा एक्सप्रेस की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Two women killed in train collision

कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास का है। हनुमानगंज निवासी मुर्तजा व सलीम का घर अगल-बगल है। गुरूवार की सुबह मुर्तजा की पुत्री गुलशन व उनके पड़ोसी सलीम की पत्नी रुखसाना रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी वरुणा एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। दोनों महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना कोतवाली देहात थाने की पुलिस व जीआरपी सुल्तानपुर को दी। सूचना मिलते ही रुखसाना व गुलशन के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। दो महिलाओं की मौत से रामपुर हनुमानगंज गांव में मातम छा गया। जीआरपी ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+