Agra: वाह भई वाह! दो-दो ने छन्नी से निहारा, लोगों ने कहा- "उम्र लंबी नहीं बल्कि अमर हो गया यह शख्स"
कल यानी 1 नवंबर को पूरे देश में करवाचौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सोशल मीडिया पर विवाहित जोड़े करवाचौथ की एक से एक खूबसूरत तस्वीरें साझा करते दिखे। लेकिन आगरा में एक रहने वाले एक शख्स की करवाचौथ की तस्वीरें खासा चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। ऐसा क्यों ? तो आइये आगे जानते हैं।
दरअसल, नीचे तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक शख्स को दो पत्नियां एक ही छन्नी से देख रही हैं। इस शख्स का नाम है रामबाबू निषाद और यह आगरा के थाना एत्माद्दौला नगला बिहारी का रहने वाला है। इसकी दो पत्नियां हैं और दोनों ने एक दूसरे को बहन मान लिया है। इनमे से एक पत्नी पिछले 8 वर्षों से लगातार करवाचौथ मनाती आ रही है और दूसरी पत्नी का यह पहला करवाचौथ था।

आपको बता दें कि रामबाबू की पहली पत्नी शीला देवी ने 8 साल पहले पूरे रीती रिवाजों के साथ रामबाबू से शादी की थी। शीला देवी तभी से हर साल करवाचौथ का व्रत रखती आ रही हैं। वहीं दूसरी पत्नी मन्नू देवी ने 3 माह पहले मोहब्बत मे खाई गई कसमों को निभाते हुए मन्दिर मे शादी की और कल अपना पहला करवाचौथ का व्रत किया।

इस हैरान करने वाले नज़ारे के बारे में जब पूछा गया तो दूसरी पत्नी मन्नू देवी ने कहा कि "हम दोनों ने एक दूसरे को अपनी बहन मान लिया है और आपस मे खुशी-खुशी रहते हैं। किसी से भी कोई गिला शिकवा नहीं है।" वहीं पहली पत्नी शीला देवी ने भी कहा कि "मुझे कोई एतराज नहीं है, हम आपस मे बहनें बनकर पारिवारिक जीवन खुशी-खुशी जिएंगे और एक मिसाल कायम करेंगे।"

आगे उन्होंने कहा कि "जिस जगह एक औरत अपने पति के साथ खुशी से नहीं रह सकती, वहीं हम दोनों बहने अपने पति के साथ रहकर दुनिया को दिखा देंगे कि जहां प्यार होता है वहां कोई झगड़ा नहीं होता है।" बताया जा रहा है कि शीला देवी के बच्चों को मन्नू देवी ने भी अपने बच्चे मान लिया है। सभी लोग हंसी-खुशी एक ही छत के नीचे अपना जीवन बिता रहे हैं। यह देखकर लोगों मे चर्चा का माहौल बना हुआ है।














Click it and Unblock the Notifications