मोबाइल झपटकर भागे बाइक सवार चोरों को पकड़कर धुना, वीडियो

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस ने युवक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बुलंदशहर। मोबाइल फोन छीनकर भागना दो चोरों को भारी पड़ गया। युवक के शोर मचाने पर लोगों ने चोरों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस ने युवक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोबाइल झपटकर भागे बाइक सवार चोरों को पकड़कर धुना, वीडियो

मामला बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर अड्डे का बताया जा रहा है। बता दें कि बजरंगदल कार्यकर्ता अक्षय अपने मोबाइल फोन पर सड़क किनारे खड़ा होकर बात कर रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आये दो यवुकों ने अक्षय से मोबइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। बजरंगदल कार्यकर्ता अक्षय के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। चोरों के पकड़े जाने के बाद लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी।

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने मोबाइल झपटमारों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और कोतवाली ले गयी। मौके पर ही आरोपियों से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि दो युवक पकड़े गये हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+