एसपी की गाड़ी ने दो किशोरों को सड़क पर उछाला, घटना CCTV में कैद
उन्नाव। य़ूपी के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक के साथ चल रही जिप्सी की टक्कर से दो किशोर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिप्सी से टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों किशोर फुटबॉल की तरह उछल गए। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। टक्कर के बाद जिप्सी से उतरी एसपी की सुरक्षा में लगे जवानों ने राहगीरों से घायल किशोरों को बीच सड़क से किनारे करवाया और बंद हो चुके यातायात को बहाल कराया।

इसके बाद पुलिस के जवानों ने घायल किशोरों को टेंपो से कानपुर के उर्सला अस्पताल में भेजने का प्रयास करने लगे जिस पर मौके पर खड़ी भीड़ ने जमकर विरोध किया। जनाक्रोश को देखते हुए काफी समय बाद पुलिस ने घायल किशोरों को अपनी गाड़ी से कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर का है। पुलिस अधीक्षक की स्कार्ट में शामिल तेज रफ्तार अनियंत्रित जिप्सी ने साइकिल सवार सुमित राठौर (14) साल पुत्र प्रेम कुमार निवासी अम्बिका पुरम थाना गंगाघाट और रूद्र प्रताप (14) पुत्र विद्या सागर निवासी गायत्री नगर थाना गंगाघाट को टक्कर मार दी।थानाध्यक्ष गंगाघाट ने बताया कि चौकी इंचार्ज को भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होने कहा कि स्कॉर्ट ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवारों को टक्कर मार दी जिससे यह घटना हुयी। घायलों में एक की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications