UP: पशु नहलाने के लिए गए भाई-बहन तालाब में डूबे, हुई मौत

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पशुओं को नहर पर नहलाने गए भाई-बहन तालाब में डूब गए। तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Two siblings drown in lake in Allahabad

कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के गांव बेरूई निवासी कमर हुसैन उर्फ गुड्डू फेरी लगाने का काम करता है। कमर हुसैन बुधवार को मवेशियों को नहलाने गांव के बाहर स्थित तालाब गया था। उसके साथ उसकी बेटी सोफिया (9) और बेटा आसिफ (8) भी साथ गए थे। सोफिया और आसिफ तालाब में नहाने लगे। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों तालाब में डूब गए और किसी को पता तक नहीं चला। मवेशियों को नहलाने के बाद कमर हुसैन तालाब से बाहर निकला तो उसे बच्चे कही दिखाई नहीं दिए। उसने सोचा की दोनों घर चले गए।

कमर हुसैन ने घर पहुंचकर दोनों के बारे में पूछ तो परिजनों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को तालाब से बहार निकाला। दोनों की मौत होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट करने की बात कहीं तो परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। बेटी व बेटे की मौत के बाद अब गुड्डू के लिए चार वर्षीय बेटा अली ही सहारा बचा है। गांव के लोग इसी बात को लेकर अब गुड्डू को ढांढस बंधा रहे है कि उसके लिए अब सब कुछ अली ही है।

ये भी पढ़ें -बिहार: आम तोड़ने पर मासूम के सिर में मारी गोली, मौक पर हुई मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+