बिहार: आम तोड़ने पर मासूम के सिर में मारी गोली, मौक पर हुई मौत

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां आम तोड़ने गए 12 साल के बच्चे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Terrible punishment to a child for plucking mango in khagaria

घटना खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ की है। सत्यम कुमार (12) पुत्र विभूति यादव गुरुवार को गांव के बगल में आम तोड़ने के लिए बगीचे में चला गया था। आम तोड़ने पर बगीचे मालिक रमा यादव ने सत्यम कुमार को गोली मार दी। गोली सत्यम के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रमा यादव मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। लोगों ने रमा यादव को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चे के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। बच्चे का शव देकने के बाद परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है। घटना की जानकारी गोगरी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर पहुंचे गोगरी थाना के दारोगा जगन्नाथ सिंह ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: घर से 500 मीटर दूर पड़ी थी युवती की सिर कटी लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+