मेरठ: सड़क हादसे में एक्ट्रेस महिमा चौधरी के भाई, भाभी की मौत

मेरठ में एक सड़क हादसे में एक्ट्रेस महिमा चौधरी की 2 रिश्तेदारों की मौत हो गई। उनके मामा हादसे में घायल हैं।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर तेज रफ्तार बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का शिकार हुआ परिवार फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी के मामा अशोक का है जो घायल हैं। महिमा चौधरी के ममरे भाई और भाभी की इस हादसे में मौत हुई है।

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

दरअसल, हापुड़ के गांव अकड़ौली निवासी सूर्यप्रताप सिंधु (40) पत्नी आंचल और पिता अशोक के साथ कार से मेरठ में शास्त्रीनगर एक डॉक्टर को दिखाने आ रहे थे। कार को सूर्यप्रताप चला रहे थे। जैसे ही वह खरखौदा थाना क्षेत्र के बीएड कालेज के पास पहुंचे तभी प्राइवेट बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

सूर्यप्रताप की मौके पर मौत, पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा

सूर्यप्रताप की मौके पर मौत, पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा

हादसे में सूर्यप्रताप की मौके पर मौत हो गई। अशोक और आंचल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार की खिड़की काटकर शव को बाहर निकाला और घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सूर्यप्रताप की पत्नी आंचल की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

महिमा के मामा अशोक गंभीर रूप से घायल

महिमा के मामा अशोक गंभीर रूप से घायल

सूर्यप्रताप के चाचा राजीव की ओर से बस चालक के खिलाफ खरखौदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं सूर्यप्रताप के पिता अशोक को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर में गंभीर चोटें आयी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+