प्रतापगढ़ में सगे व्यापारी भाइयों की गोली मारकर हत्या, बवाल
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार की रात आठ बजे दो सगे व्यापारी भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपाचे सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना प्रतापगढ के कोहड़ौर बाजार में उस वक्त हुई जब दोनो भाई दुकान के सामने बरामदे में बैठे थे। घटना के बाद दोनो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच सूचना पर कयी थानो की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। लेकिन, मौत की खबर फैलते ही व्यापारियों और परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने हालात संभालने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया गया। देर रात तक लोग इलाहाबाद फैजाबाद मार्ग पर डटे रहे। आईजी रेंज इलाहाबाद रमित शर्मा के मौके पर पहुंचने और आश्वासन के बाद लोग शांत हुये और पुलिस शव कब्जे में ले सकी।

रंगदारी न देने पर मारा
पुलिस के अनुसार कोहड़ौर बाजार में श्याम सुंदर जायसवाल (47)की सरिया, सीमेंट की दुकान है। बुधवार की रात श्याम सुंदर अपने छोटे भाई श्याममूरत जायसवाल (45) के साथ दुकान के सामने बरामदे में बैठे थे। इसी बीच अपाची सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे दोनो भाईयों की मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला है कि 6 मई को इनसे 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी ना देने पर ही वारदात हुई है।
व्यापारियों में गुस्सा
दोनो भाइयों की मौत के बाद पूरे जिले के व्यापारियों में गुस्सा फैल गया है। जिसका नतीजा रहा कि पहले जिला अस्पताल में तोड़फोड़ और डॉक्टरों से मारपीट हुई और फिर धरना प्रदर्शन किया गया। जबकि कोहड़ौर बाजार में तो जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगो ने कंधई और कोहड़ौर थाने की पुलिस फोर्स को दौड़ा कर खदेड़ दिया और पुलिस पर पत्थर भी चलाये। इस दौरान वाहनो में भी तोड फोड की गई । फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड जुटी हुई है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के लिये कयी थानो की फोर्स व पीएसी को अब तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications