खेत में आलू की खुदाई कर रहे किसानों का हुआ 2 अजगर से सामना
मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना में खेतों में आलू की खुदाई कर रहे ग्रामीणों को अजगर सांप दिखने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाकर दोनों अजगर सांपों को पकड़ लिया। सांप निकलने से गांव में दहशत फैल गई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना में रविवार शाम खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को अजगर की सांस लेने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने आवाज वाले स्थान पर जाकर देखा तो अजगर देखकर उनमें दहशत फैल गई। देखते ही देखते पूरा गांव खेतों पर जमा हो गया।
ग्रामीणों ने अजगर निकलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को बुला लिया। टीम ने दोनों सांपों को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक अजगर सांप पिछले एक साल से गांव की बकरियों को अपना शिकार बना रहे थे। गांव में अजगर निकलने की दहशत बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications