राष्ट्रीय पक्षी मोर को पिंजरे में पाला, पुलिस ने गुनहगारों के खिलाफ नहीं की कार्रवाई
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किये जाने के कई मामले पहले उजागर हो चुके हैं। इसके बावजूद मोर के बच्चों को कैद कर उनको पालतू बनाने का मामला सामने आया है। यह मामला कन्नौज के मोहल्ला हाजीगंज का है।

पुलिस ने मोरों को किया जब्त
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाजीगंज निवासी असलम व इशाक के घर से पुलिस ने दो मोर बरामद किये हैं जिसके बाद पुलिस दोनों मोर को कोतवाली सदर लेकर आयी। दोनों मोर के साथ असलम पुत्र इशाक व इशाक पुत्र मोहम्मद यामीन को भी कोतवाली लेकर आयी। मोरों के बारे में सूचना कोतवाली पुलिस ने वन विभाग को दी।

मोरों को जंगल में छोड़ा जाएगा
इसके बाद वन विभाग और पुलिस के बीच क्या बात हुई, किसी को कोई जानकारी नहीं दी गयी। हलांकि स्थानीय पुलिस ने इस मामले की सूचना आलाधिकारियों तक नही पहुंचाई जिस कारण लोकल इंटेलिजेंस यूनिट एलआईयू को भी सूचना बड़ी मुश्किल से प्राप्त हुई।

पुलिसवालों ने आरोपियों को जाने दिया
सूचना पर एलआईयू ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली तो पुलिस ने इस मामले को वन विभाग के सुपुर्द करने की बात कही तो वहीं इस मामले में वन विभाग का कहना है कि मोर को कस्टडी में करके जंगल में छुड़वायेंगें। दोनों मोरों को जब्त कर पुलिस ने मोर पालने वाले असलम और इशाक को बिना कोई कार्रवाई किए जाने दिया। अब पुलिस के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?












Click it and Unblock the Notifications