यूपी: आपसी विवाद में दो नाबालिगों की गोली मारकर की गई हत्या, तेजाब डालकर जलाया शव

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में सोमवार की देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दुकान पर कहासुनी के बाद दो नाबालिगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना झूंसी के मल्लाही टोला में पूर्व सभासद की दुकान के सामने हुई है। दोनों किशोरों की हत्या के बाद उनका शव तेजाब डालकर जला दिया गया। वहीं, घटना की सूचना जब दोनों मृतक बच्चों के घर पहुंची तो मामले ने तूल पकड़ लिया। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपित दुकानदार और बाजार में जमकर बवाल काटते हुए बाइकों में आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

यूपी: आपसी विवाद में दो नाबालिगों की गोली मारकर की गई हत्या, तेजाब डालकर जलाया शव

एक ही परिवार के हैं दोनों युवक

प्रयागराज के झूसी इलाके में कलवारी टोला (मोहल्ला) पड़ता है। यहां के रहने वाले रवि निषाद(17) व वासू निषाद (16) सोमवार की शाम बाइक से मल्लाही टोला बाजार गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वह बाजार में पूर्व सभासद विष्णु निषाद की किराना की दुकान पर पहुंचे और किसी बात को लेकर उन्हें विवाद होने लगा। नोकझोंक के साथ हाथापाई शुरू हुई तो विष्णु ने शोर मचाया। विष्णु के परिजन और कुछ लोग इकट्ठा हो गए तो रवि व वासु की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान तमंचे से फायर भी हुआ और बम भी चलाया गया और बवाल के बीच रवि व वासू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यूपी: आपसी विवाद में दो नाबालिगों की गोली मारकर की गई हत्या, तेजाब डालकर जलाया शव

जला दिया गया शव

घटना के बाद बेहद विभत्स तरीके से रवि व बासु के शव पर तेजाब डालकर उनका शव जलाने की कोशिश की गई। दोनों का शव बुरी तरह से झुलस गया है। हालांकि सूचना पर पुलिस यही कहती रही कि दोनों का शव नहीं जलाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं, वारदात की सूचना जब दोनों मृतकों के परिजनों को मिली तो सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोग बाजार में पहुंच गए और आरोपित पूर्व सभासद की दुकान में तोड़फोड़ के साथ आगजनी शुरू हो गई। बवाल के दौरान वहां खड़ी दो बाइक में भी आग लगा दी गई। घंटों बवाल चलता रहा, मौके पर एसएसपी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे तो किसी तरह हालात पर नियंत्रण किया गया।

यूपी: आपसी विवाद में दो नाबालिगों की गोली मारकर की गई हत्या, तेजाब डालकर जलाया शव

क्या बोले एसएसपी

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया की वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की जानकारी सामने आ रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। तहकीकात में हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा। दोनों किशोरों की हत्या के बाद उनका शव जलाने का भी प्रयास किया गया था लेकिन, पुलिस के पहुंच जाने के कारण हमलावर शव को नहीं जला सके। मृतक किशोर के हाथ में तमंचा भी मिला है। पता चला है कि 1 साल पहले भी इन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+