अलीगढ़: मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर, देखिए एनकाउंटर का वीडियो

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरुवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में अलीगढ़ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो बदमाशों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में एसओ पाली प्रदीप कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल एसओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है।

two gangsters died in aligarh police encounter

अलीगढ़ एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि गुरुवार की सुबह हरदुआगंज थाना क्षेत्र के मछुआ नहर के पास बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली। एसएसपी ने बताया कि 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एसओ पाली प्रदीप कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल एसओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने पिछले 30 में 6 साधूओं की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के पास अवैध हथियार भी बरामद हुए है। एसएसपी अजय साहनी की मानें तो एक बाइक पर दो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागे थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और मौके पर आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और बदमाशों की माछुआ नहर के पास एक पुरानी खंडहर सिंचाई की बिल्डिंग में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, आनन-फानन में एसओ और घायल बदमाशों को जिला अस्पताल उपचार हेतु भेज दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि घायल दोनों बदमाशों का नाम नौशाद और मुस्तकीम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+