यूपी में नहीं थम रहा धर्म परिवर्तन का सिलसिला, दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने त्यागा हिंदू धर्म

शामली। यूपी के जनपद शामली में धर्म परिवर्तन का सिलसिला जारी है। शामली में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इस बार 2 दर्जन से भी अधिक महिला-पुरुष एवं बच्चों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। कांधला कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर कॉलोनी मे 2 दर्जन से अधिक दलित समाज के लोगों ने समाज के लोगों के साथ घटी घटनाओं से आहत होकर शामली बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया। इस दौरान समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहें।

यूपी के शामली में नहीं थम रहा धर्म परिवर्तन का सिलसिला, दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने त्यागा हिंदू धर्म

आपको बता दें, जनपद शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर कॉलोनी में दलित समाज के दर्जनों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया। दलित समाज के शामली जिले के बसपा पार्टी से रहे पूर्व जिला अध्यक्ष देवीदास जयंत सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने बौद्ध भिक्षु बन दीक्षा ली और बौद्ध धर्म ग्रहण किया। इस मौके पर देवीदास जयंत ने बताया कि पिछले कई वर्षों में समाज के लोगों के साथ कई घटनाएं ऐसी घटी हैं जिसे समाज पूरी तरह से आहत हुआ है।

यूपी के शामली में नहीं थम रहा धर्म परिवर्तन का सिलसिला, दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने त्यागा हिंदू धर्म

समाज के लोगों के साथ भेदभाव के साथ ही कुछ लोगों ने समाज को जातियों के नाम पर बांटने का भी काम किया है। देवी दास ने बताया कि हमारे पूर्वज तथागत गौतम बुद्ध, संत रविदास, महात्मा ज्योतिबाराव फूले, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले भी बौद्ध धर्म से हैं। इसलिए हम हिंदू धर्म छोड़कर फिर से अपने पूर्वजों के धर्म बौद्ध धर्म में वापसी कर रहे हैं। इस दौरान सभी महिला पुरुष एवं बच्चों ने बौद्ध धर्म के रीति-रिवाज के साथ बौद्ध धर्म अपनाया, इस मौके पर समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+