लखनऊ में रिटायर्ड सूबेदार की बेटियों की सनसनीखेज हत्या
लखनऊ में रिटायर्ड सूबेदार की दो बेटियों की सनसनीखेज हत्या, पुलिस मामले की कर रही है जानकारी
लखनऊ। यूपी की राजधानी में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लखनऊ में रिटायर्ड सूबेदार की बेटियों को बर्बरता से पीटकर हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज हत्या के बाद राजधानी पुलिस एक बार फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है। हत्या के बाद तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी हासिल करने के बाद इसकी जांच शुरु कर दी है।

यह सनसनीखेज हत्या का मामला लखनऊ के पारा इलाके में रामविहार इलाके का है। रामविहार में रहने वाले सूबेदार लालबहादुर सिंह जब अपनी पत्नी के साथ कमांड अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन जब वह वापस घर पहुंचे तो उनकी दोनों ही बेटियों को बेरहमी से पीटा गया था और दोनों ही बेटियां खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद लालबहादुर सिंह अपनी बेटियों को कमांड अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें- लड़की ने थाने पहुंचकर अपने अपहरणकर्ता को कहा I Love U
लालबहादुर सिंह की दोनों बेटियों सोनम और आरती घर के किचन में खून से लथपथ पड़ी थी। हालांकि अभी तक इस हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लग सका है। लालबहादुर सिंह की छोटी बेटी के कपड़े काफी अस्त व्यस्त पड़े थे, वहीं दूसरी बेटी के हाथ में बाल मिले हैं, जिसके बाद यह शक किया जा रहा है कि मौत से पहले हमलावरों से लड़कियों का संघर्ष भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications