सहेली पानी में डूबने लगी तो बचाने के लिए तालाब में कूदी, दोनों की मौत

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों आपस में सहेलियां थीं। एक को डूबता देख दूसरी उसे बचाने के लिए गई, लेकिन खुद भी डूब गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाल लिए गए। एक ही गांव की दो बालिकाओं की मौत से गांव में कोहराम मचा है।

Two children die after drown in pond

घटना संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ी की है। गुफरान की बेटी अफशा (8) और रमेश सिंह की बेटी कुमकुम (11) दोनों आपस में सहेलियां है। अफशा के पिता गुफरान गांव स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरी करते है। ईट भट्ठे के निकट भट्ठे स्वामी ने मछली पालन के लिए तालाब बना रखा है। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे दोनों सहेलियां घर से निकलीं। अफशा अपने पिता के लिए खाना लेकर पहुंची तो कुमकुम ईट भट्ठे के निकट बने तालाब के बराबर में खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। पिता को खाना देने के बाद अफशा खेलते-खेलते तालाब पर पहुंच गई। इस बीच वह तालाब में नहाने के लिए कूद गई। कुछ देर बाद वह डूबने लगी।

Two children die after drown in pond

अफशा ने शोर मचाया तो उसकी सहेली कुमकुम वहां पहुंची। सहेली को डूबते देखा कुमकुम उसकी जान बचाने के लिए तालाब में कूद गई। तालाब गहरा होने के कारण दोनों उसमें डूबने लगी। दोनों की चीखपुकार सुनकर भट्ठे पर मजदूरी कर रहा गांव निवासी आकाश पहुंचा। दोनों किशोरियों को डूबते देखा तो उसने लोगों को बुलाया। जब तक लोग कुछ मदद कर पाते, दोनों डूब चुकी थीं। लोगों की मदद के से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन कोई जिंदा नहीं था। दो बालिकाओं की मौत कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर सीओ सुदेश कुमार पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+