Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घर में घुसकर चाकू की नोक पर बड़ी बहन से अश्लीलता कर छोटी को किया अगवा

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार के हसनपुर स्थित रक्खा कॉलोनी में बड़ी बहन के साथ अश्लीलता कर छोटी बहन को अगवा करने का ममला सामने आया है। इस मामले के आरोपी दो भाइयों सहित पांच के खिलाफ लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला एसएसपी के आदेश पर दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपियों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है।

two brothers kidnap younger sister and molest elder sister

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर कोतवाली सदर बाजार के हसनपुर स्थित रक्खा कॉलोनी निवासी मोहम्मद राजिद ने कॉलोनी के ही आने वाले दो भाइयों शादाब, शोएब और इनके तीन साथियों हारून, सुलेमान व आशू के खिलाफ उसकी बड़ी बेटी से घर में घुसकर चाकू की नोक पर अश्लीलता करने और 16 वर्षीय नाबालिग छोटी बेटी को अगवा कर ले जाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहम्मद राजिद ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था और घर पर उसकी दोनों बेटियां अकेली थी। बड़ी बेटी ने दूसरे कमरे में भाग कर अपनी जान बचाई। फिर पांचों आरोपी उसकी छोटी बेटी को जबरन घर से चाकू की नोक पर अगवा कर ले गए।

शोरगुल सुन पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने भी आरोपियों को उसकी छोटी बेटी को घर से अगवा कर ले जाते देखा। जब वापस लौटने पर उसने आरोपियों के घर जाकर पूछताछ की तो उनके परिजनों ने भी कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।

मोहम्मद राजिद का यह भी आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि पहले भी आरोपी भाई उन से छेड़छाड़ करते थे, मगर शर्म के मारे उन्होंने कभी कुछ नहीं बताया। साथ ही जब थाने पर घटना की सूचना दी गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मोहम्मद राजिद ने पुलिस कप्तान से मिलकर घटना की जानकारी दें न्याय की गुहार लगाई तो एसएसपी के आदेश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है, व लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मंत्री स्वाति सिंह की मौजूदगी में उनके सुरक्षा कर्मियों ने की जमकर अभद्रता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+