इलाहाबाद में ट्रिपल मर्डर के दिन एक और डबल मर्डर, सगे भाइयों को मार डाला

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में दो सगे भाइयों की धारदार हथियार के काटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी मां पर भी हमला किया, लेकिन वो बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये है मामला

ये है मामला

घटना इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहवपुर पसियापुर गांव की है। सुशीला देवी का परिवार रहता था। पति की पूर्व में मौत हो चुकी है थी और वह दो बेटे सुनील (18) व अनिल (22) के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार शाम 5 बजे के लगभग हमलावर घर में घुसे और बेटों पर हमला बोल दिया। दोनों को बचाने के लिए मां दौड़ी तो उसे भी धारदार हथियार से मारा गया। हमले में सुनील व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशीला देवी गंभीर हालत में घायल है । आश्चर्य की बात रही कि घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी और जब कुछ देर बाद पड़ोसी किसी काम से सुशीला के घर पहुंचे तो कोई आहट न पाकर वह घर के अंदर गया, अंदर का नजारा देखकर पड़ोसी ने गुहार लगाई तो हत्या की जानकारी हो सकी।

मच गया हड़कंप

मच गया हड़कंप

इलाहाबाद के करेली इलाके में ट्रिपल मर्डर से पूरे जिले में पहले से ही हड़कंप मचा हुआ था। वही, शाहवपुर पसियापुर गांव से डबल मर्डर की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची मानो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस से लेकर जिले के आला अधिकारी गांव पहुंच गए। डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जाने लगे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

गांव पहुंची पुलिस टीम ने हत्यारों का पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस गांव में विवाद व दुश्मनी के लिंक भी ढूंढ रही है। इधर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बढ़ते बवाल के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घर में मिला धारदार हथियार

घर में मिला धारदार हथियार

घर के अंदर दोनों भाइयों की खून से लथपथ लाश के अलावा कुल्हाड़ी, रंभा सहित कई धारदार हथियार मिले है। बता दें कि पुलिस ने अभी तक कुछ पुरानी रंजिश के मामले को संज्ञान में लिया है और जांच की दिशा उसी ओर में बढ़ रही है। फिलहाल पुलिस आस-पास में पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+