ट्विटर पर भिड़े केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव

ट्विटर पर केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग, ट्वीट करके एक दूसरे पर बोला हमला

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से राजनीतिक खींचातानी देखने को मिली जब शुक्रवार की शाम को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया जोकि वायरल हो गया है। मौर्य ने अपने ट्वीट में लिखा की भ्रष्टाचार मुक्त विकास और उत्तम प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य भाजपा और योगी जी करेंगे जिसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को बौखलाने की बजाए खुद का डॉक्टर से इलाज कराने की हिदायत दे डाली।

akhilesh

प्रेस कांफ्रेंस में साधा था निशाना

गौरतलब हो की शुक्रवार को दिन में ही अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी हमला बोलते हुए हुए कहा था कि प्रदेश के लोगों के उत्पीड़न की सीमाएं खत्म हो चुकी हैं जिसके लिए मौजूदा सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। अखिलेश ने वार्ता के दौरान कई बार सीएम योगी को डिजिटल मुख्यमंत्री कहकर भी सम्बोधित किया था।

हल्की बयानबाजी नहीं करें

केशव प्रसाद मौर्य के तंज भरे ट्वीट पर अखिलेश ने एक बार फिर से जवाबी हमला करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि हल्की बयानबाजी से बीजेपी जादा दिनों तक जनता को नहीं बहला सकती है। जिसके बाद उन्होंने मौर्य से पूछ डाला की क्या इन बयानों से बनेगा स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी के करीबी ने दिया इस्तीफा, खोले कांग्रेस के कई राज

बता दें की हाल में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 60 से जादा बच्चों की मौत के बाद से ही विपक्ष ने योगी सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। जिसके बाद योगी सरकार और उसके मंत्रियों पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी योगी सरकार की खूब आलोचना हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+