CM योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट किया गया हैक, जानें हैकर्स ने क्या किया?
CM योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट किया गया हैक, जानें हैकर्स ने क्या किया?
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)09 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक होने के बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया था। यूपी के सीएमओ (@CMOfficeUP) के ट्विटर अकाउंट पर फिलहाल 40 लाख फॉलोअर्स हैं।

हैकर्स ने अकाउंट हैक कर क्या किया?
इस हैक का खुलासा तब हुआ, जब अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हुए "ट्विटर पर अपने BAYC / MAYC एनिमेटेड को कैसे चालू करें" नामक एक ट्यूटोरियल के आधार पर एक पोस्ट प्रकाशित किया।
इसके अलावा, यूपी सीएमओ अकाउंट पर एक कार्टूनिस्ट तस्वीर को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ अकाउंट पर कुछ रैंडम ट्वीट्स का एक थ्रेड भी पोस्ट किया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने यूपी पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए हैक किए गए अकाउंट के स्क्रीनशॉट साझा किए। अधिकारी हरकत में आए और खाते को बहाल कर दिया। हैकर्स द्वारा पोस्ट किए गए सभी ट्वीट डिलीट कर दिए गए है।
उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें लिखा है, ''सूचित किया जाता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @CMOfficeUP को दिनांक 09 अप्रैल, रात्रि 12:30 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा हैक करने का प्रयास किया गया था, इनके द्वारा कुछ ट्वीट पोस्ट किए थे जिसको तुरंत रिकवर कर लिया गया था। साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा प्रकरण की जांच के बाद जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्वविटर अकाउंट हुआ था हैक
यह पहली बार नहीं है जब किसी सरकारी विभाग या किसी प्रभावशाली शख्सियत का ट्विटर हैंडल हैक किया गया हो। पिछले साल दिसंबर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट भी कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था। विशेष रूप से, हैकर्स ने पीएम के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने "आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में अपनाया है।"












Click it and Unblock the Notifications