VIDEO: ट्रक के नीचे दब गया पूरा का पूरा टेंपो, दिल दहलाने वाले हादसे में 7 की मौत
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में ट्रक और टेंपो की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। यह सड़क हादसा रामकोट इलाके के नेरी में हुआ। बताते हैं कि तेज रफ्तार ट्रक सीतापुर से शाहजहांपुर जा रहा था।

टेंपो को ट्रक ने कुचला
महोली से सीतापुर की ओर आ रहे टेंपो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने बचाव का काम शुरू किया लेकिन टेंपो के ट्रक के नीचे चले जाने के कारण वे कुचले गए लोगों को बाहर नहीं निकाल पाये।

क्रेन की मदद से निकाले गए शव
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला। वहीं इस हादसे में मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी मार्तण्ड सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग एक ही परिवार के हैं और अन्य मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

ट्रक चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद एनएच 24 पर काफी दूरी तक जाम लग गया। एएसपी सीतापुर मार्तण्ड प्रताप सिंह सड़क हादसे को लेकर एएसपी ने बताया कि सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications