सलमा के इश्क में सौरभ से बना उस्मान, बीवी, बेटी और ससुर की कर दी हत्या
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सोमवार को हुई तीन लोगों की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उस्मान दुकान पर जाने की तैयारी कर रहा था तभी पैसे को लेकर सलमा और उस्मान में नोकझोंक हो गई। अचानक से सलमा ने चाकू से उस्मान पर वार कर दिया। वार से उस्मान बच गया और चाकू छीनकर उसने चाकू से सलमा का गला रेत दिया। सलमा की चीख सुनकर सलमा के पिता यूनुस मदद के लिए दौड़े तो गुस्से में आग बबूला हुए उस्मान ने ससुर को भी मार डाला। उस्मान यहीं नही रुका उसने मासूम बेटी को भी चाकू से मार दिया। पुलिस ने उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हाथ की चोट ने खोला राज
पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का हाल किसी लूट वाले घर की तरफ था। चारों तरफ कपड़े बिखरे पड़े थे, अलमारी के दरवाजे खुले हुए थे और ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने लूट की वारदात को अंजाम देने में हत्या की है। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सलमा के पति को घटना की जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंचे उस्मान का हाथ घायल देखकर पुलिस को तत्काल उस पर शक हुआ और पूछताछ के दौरान उसकी हड़बड़ाहट ने पुलिस का शक पक्का कर दिया। उस्मान को पुलिस थाने ले गई और अपने तरीके से जब पूछताछ शुरू की तो उस्मान सारी सच्चाई बयान कर दी।

पुलिस और पीएसी तैनात
ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है। बता दें कि सोमवार की शाम तक तीनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पोस्टमार्टम न होने से नाराज लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद लोग मान गए।

क्या था मामला
इलाहाबाद के करेली टीवी नगर में सोमवार दोपहर मोहम्मद यूनुस (70) बेटी सलमा बेगम (28) व नातिन आईना (5) की खून से लथपथ लाश मिली थी। सलमा के पति ने बड़ी बेरहमी से तीनों का गला रेत दिया था। सलमा व उसकी बेटी का शव कमरे के अंदर मिला है। जबकि यूनुस खान का घर के गैलरी में पाया गया था। इस मामले में सलमा के पति उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सलमा में इश्क में बदला था धर्म
हत्यारे पति उस्मान ने सलमा से इश्क में धर्म बदला था और सौरभ केसरवानी से उस्मान बन गया था। दो साल पहले दोनों का इश्क परवान चढ़ा था इसके बाद दोनों ने भागकर निकाह कर लिया था। उस्मान सलमा का दूसरा शौहर था। सलमा का पहला पति दुबई में रहता है।












Click it and Unblock the Notifications