UP: निरस्त हुए 48 डॉक्टरों के तबादले, गलत ढंग से अंकित किया गया था नाम

UP: निरस्त हुए 48 डॉक्टरों के तबादले, गलत ढंग से अंकित किया गया था नाम

लखनऊ, 30 जुलाई: 16 जुलाई को योगी सरकार ने 48 डॉक्टरों के तबादले किए थे, जो अब निरस्त हो गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इन डॉक्टरों के गलत तरीके से तबादले किए गए थे। जिसके बाद इन सभी डॉक्टर्स ने नीति विरुद्ध स्थानांतरण का आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी। शासन स्तर से शिकायत की समीक्षा कराई गई तो आरोप सही पाए गए। जिसके बाद तबादले का आदेश निरस्त कर दिया गया।

Transfers of 48 doctors canceled in Uttar Pradesh

बता दें कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय, लखनऊ ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि 30 जून को लेवल 1 के 313 चिकित्साधिकारियों के किए गए नीतिगण स्थानान्तरण में 48 ऐसे चिकित्सकों का नाम त्रुटिपूर्ण ढंग से सूची में अंकित हो गया था, जो लेवल-2 व 3 आयुष और दंत शल्यक व अन्य संवर्ग के थे।

इस त्रुटिपूर्ण स्थानान्तरण के निरस्तीकरण के संबंध में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उ.प्र. लखनऊ 16 जुलाई द्वारा शासन के विचारार्थ प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने 48 चिकित्सकों के किए गए त्रुटिपूर्ण स्थानान्तरण के निरस्तीकरण प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया। जिसके बाद सभी तबादले का आदेश निरस्त कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+