यूपी में 13 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखिए कौन कहां गए

इसमे आईपीएस मुथा जैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जबकि आईपीएस आलोक प्रसाद को एसआईटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इलाहाबाद। यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर से तबादले की नयी सूची जारी कर दी है। आज 13 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले आईएएस फिर पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था और अब आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इसमे आईपीएस मुथा जैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जबकि आईपीएस आलोक प्रसाद को एसआईटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यूपी में 13 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखिए कौन कहां गए

कौन किस पद पर

1 - आईपीएस नासिर कमाल
डीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन बने

2 - आईपीएस आलोक प्रसाद
डीजी एसआईटी का चार्ज दिया गया है।

3 - आईपीएस प्रमोद कुमार तिवारी
आवास निगम का अतिरिक्त भार खत्म कर । आईजी रूल्स एवं मैनुअल पद पर बने रहेंगे।

4 - आईपीएस आदित्य मिश्रा
एडीजी यूपी-100 बनाये गये ।

5 - आईपीएस डी.एल रत्नम
एडीजी राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ बने।

6- आईपीएस एसके माथुर
एडीजी प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ बने ।

7 - आईपीएस राजीव कृष्ण
एडीजी डा भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाये गये।

8 - आईपीएस राजीव कृष्ण
एडीजी मुरादाबाद अकादमी बनाये गये ।

9 - आईपीएस एल.वी.एंटनी देवकुमार
आईजी पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद बनाये गये।

10 - आईपीएस मनोज तिवारी
डीआईजी कार्मिक लखनऊ बने।

11 - आईपीएस डा. के.एस. प्रताप कुमार
पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी पीएसी जोन इलाहाबाद का अतिरिक्त प्रभार । वर्तमान में यह भवन एवं कल्याण पुलिस हेड क्वार्टर इलाहाबाद के आईजी का पद संभाल रहे हैं।

12 - आईपीएस राजा श्रीवास्तव
आईजी रेंज आगरा बनाये गये ।

13 - आईपीएस पी.सी. मीना
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुलिस आवास निगम लखनऊ बनाये गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+