प्रयागराज सहित इन बड़ी ट्रेनों का बदलने जा रहा है टाइम, सफर करने वाले जरूर पढ़ें
इलाहाबाद। इलाहाबाद-दिल्ली रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इस 15 अगस्त से रेलवे की नई समय सारणी लागू हो रही है, जिसमें ढेर सारे बदलाव किए गए हैं। कई वीआईपी ट्रेनों के समय बदलने के साथ कुछ की स्पीड बढ़ाई गई है और कुछ नई ट्रेनें भी शामिल की गई है।

नई समय सारिणी में प्रयागराज एक्सप्रेस, दूरंतो, हमसफर एक्सप्रेस, संगम, उधमपुर-इलाहाबाद, हरिद्वार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि इलाहाबाद जंक्शन की आठ ट्रेनें 15 अगस्त से नए समय पर आयेंगी और चलेंगी। छिवकी स्टेशन की भी 13 ट्रेनों का समय बदला गया है। जबकि राजधानी पटना राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, कोलकाता राजधानी आदि का ठहराव तीन मिनट से घटाकर दो मिनट कर दिया गया है।
ट्रेनों के समय में बदलाव की समय सारिणी
1- ट्रेन नंबर 12275 दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस अब 22:20 पर ही दिल्ली के लिए रवाना होगी पहले या ट्रेन 22:40 पर रवाना होती थी।
2- ट्रेन नंबर 14511 नौचंदी एक्सप्रेस अब इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से 17:30 पर चलेगी पहले यहां 17:40 पर चलती थी।
3- ट्रेन नंबर 54107 झांसी पैसेंजर अब 6:50 पर इलाहाबाद जंक्शन से रवाना होगी। पहले आज 6:30 पर चलती थी।
4- गाड़ी नंबर 64591 कानपुर पैसेंजर पहले या ट्रेन 6:30 पर इलाहाबाद जंक्शन से चलती थी लेकिन यह अब आधे घंटे पहले 6:00 बजे ही रवाना होगी।
5- गाड़ी नंबर 53346 चोपन पैसेंजर ट्रेन पहले 14:50 पर इलाहाबाद से चलती थी लेकिन अब बिहार ट्रेन नई समय सारणी के अनुसार 14:40 पर रवाना होगी।
6- गाड़ी नंबर 22431 उधमपुर एक्सप्रेस या ट्रेन अब 14:55 पर रवाना होगी पहले या ट्रेन 14:45 पर रवाना होती थी।
7- गाड़ी नंबर 64596 मुगलसराय मेमू यह ट्रेन अब 7:30 पर इलाहाबाद जंक्शन से रवाना होगी पहली ट्रेन 7:25 पर चलती थी।
8- गाड़ी नंबर 63238 मुगलसराय मेमो अब 18:35 पर चलेगी पहले ट्रेन 18:30 पर इलाहाबाद जंक्शन से चलती थी।
इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव
1- गाड़ी नंबर 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस अब नई समय सारणी के अनुसार 7:15 पर आएगी। पहले ट्रेन 6:50 पर ही इलाहाबाद आ जाया करती थी।
2- गाड़ी नंबर 12276 दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस यह ट्रेन अब 6:20 पर इलाहाबाद आएगी। पहले यह 5:50 पर ही इलाहाबाद आ जाया करती थी।
3- गाड़ी नंबर 22429 हमसफर एक्सप्रेस, यह ट्रेन अब 6:20 पर इलाहाबाद आएगी। पहले इसकी टाइमिंग 6:10 पर आने की थी।
4- गाड़ी नंबर 14164 संगम एक्सप्रेस यह ट्रेन अब 8:35 पर इलाहाबाद आएगी।
5- गाड़ी नंबर 22967 अहमदाबाद एक्सप्रेस यह ट्रेन अब 15 अगस्त से 16:50 पर आएगी। पहले ट्रेन 16:40 पर इलाहाबाद पहुंचती थी।
6- गाड़ी नंबर 22432 उधमपुर एक्सप्रेस, यह ट्रेन अब 15:10 पर इलाहाबाद आएगी। पहले 14:15 पर इलाहाबाद आती थी।
7- गाड़ी नंबर 12404 जयपुर एक्सप्रेस, यह ट्रेन 5:25 पर आएगी। पहले ट्रेन 4:55 पर इलाहाबाद आती थी।
8- गाड़ी नंबर 14116 हरिद्वार एक्सप्रेस, 15 अगस्त से 7:45 पर इलाहाबाद आएगी। पहले 7:05 पर इलाहाबाद आती थी।












Click it and Unblock the Notifications