हादसा: उन्नाव में तेज आवाज के साथ पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक ट्रेन
उन्नाव रेलवे स्टेशन पर जब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पहुंची तो तेज धमाके के साथ अचानक पटरी से उतर गई। यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतरने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के पटरी से उतरते ही लोग बोगियों से कूदने लगे। इस हादसे में फिलहाल और जानकारी का इंतजार है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।

उन्नाव के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से लखनऊ जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।

तेज आवाज के साथ हादसा होते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बोगियों से कूदने से लगे।

बताया जा रहा है कि गाड़ी की गति कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। आउटर सिग्नल लाल होने के कारण गाड़ी रोकी गई थी उसके बाद यहां से गाड़ी आगे बढ़ी जिसके कारण गाड़ी की गति कम थी। यात्रियों के अनुसार गाड़ी कानपुर से ही धीमी गति से चली आ रही थी जिस कारण बड़ा हादसा टला।

पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications