फर्रुखाबाद में ट्रैक से उतरकर एक किमी तक घिसटती रही ट्रेन, रायबरेली में भी टूटी मिली पटरी

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज स्टेशन से महज एक किलोमीटर आगे ट्रेन हादसा हुआ। मथुरा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सुबह के करीब 4 बजे अचानक पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने के बाद भी मालगाड़ी करीब एक किलोमीटर तक घिसटती हुई चली गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी का गार्ड घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फर्रुखाबाद में ट्रैक से उतरकर एक किमी तक घिसटती रही ट्रेन, रायबरेली में भी टूटी मिली पटरी

मालगाड़ी हादसे की वजह से कानपुर-कासगंज रेलवे मार्ग पर लगभग 2 दर्जन ट्रेनें बाधित हुई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जो यह बता सके कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। इस मामले में स्थानीय अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बता दें कि मालगाड़ी में नमक भरा हुआ था। मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने और घिसटते हुए एक किलोमीटर तक चलने की वजह से कानपुर-मथुरा रेल ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, साथ ही पटरी समेत स्लीपर भी टूट गए हैं। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी मथुरा से तकरीबन 12 बजे चली थी, जिसके बाद सुबह इस घटना का खुलासा हुआ।

फर्रुखाबाद में ट्रैक से उतरकर एक किमी तक घिसटती रही ट्रेन, रायबरेली में भी टूटी मिली पटरी

वहीं शनिवार के दिन यूपी के रायबरेली में भी बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया। यहां रेल की पटरी टूटी हुई मिली, जिसकी वजह से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले में दो जगहों पर इस तरह का मामला सामने आया। फिलहाल रेलवे कर्मचारियों द्वारा पटरियों की मरम्मत की जा रही है। इस वजह से पैसेंजर ट्रेन को ट्रैक पर ही रोक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+