UP News: सहारनपुर नदी हादसे में 9 लोगों की मौत, CM योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, मायावती ने जताया दुख
UP Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को हुए बड़े हादसा में मृतकों की संख्या 9 हो गई है। ढमोला नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर गिर गई थी। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार 50 लोगों में से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की हैं और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

हादसा थाना देहात कोतवाली और बेहट कोतवाली सीमा पर स्थित ताजपुरा में रेढीबोदकी गांव के पास हुआ, जहां बुधवार को भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था। जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पास में बह रही ढमोला नदी में जा गिरी।
Recommended Video
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम का बताया जा रहा है। जिसके बाद तुरंत ग्रामीणों को बचाना शुरू किया। हादसे की सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने लोगों नदी में डूबने से बचाया, हालांकि अभी एक लापता बताया जा रहा है।
मायावती ने जताया दुख
बसपा प्रमुख मायावती ने सहारनपुर नदी हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। मायावती ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारनपुर जिले के ढमोला नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उसमें सवार दस लोगों की हुई मौत की खबर अति-दुखद। यूपी सरकार से पीड़ित परिवार वालों की हर प्रकार से मदद की अपील।












Click it and Unblock the Notifications