ड्राइवर के बिना अचानक स्‍टार्ट हुआ ट्रैक्‍टर, शोरूम में घुसकर मचाई तबाही, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर में एक शोरूम के सामने खड़ा ट्रैक्टर अचनाक से बिना किसी के स्टार्ट किए स्‍टार्ट हो जाता है और बिना ड्राइवर के ट्रैक्टर चलकर जूते के शोरूम में शीशा तोड़कर तबाही मचा देता है। वीडियो वायर हो रहा है।

Tractor started without driver

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक जूते के शोरूम के बार खड़ा ट्रैक्‍टर अचानक स्‍टार्ट होकर चल पड़ा। ताज्‍जुब की बात ये ही कि उस ट्रैक्‍टर पर कोई भी ड्राइवर भी नहीं था। इसके अलावा ना ही उसको किसी ने स्‍टार्ट किया था। लोग ये सोच में पड़ गए हैं कि जब ट्रैक्‍टर में कोई नहीं था तो अचानक ये कैसे स्‍टार्ट हो गया?

 अचानक स्‍टार्ट हुआ ट्रैक्‍टर, शोरूम में घुसा

अचानक स्‍टार्ट हुआ ट्रैक्‍टर, शोरूम में घुसा

ये वायरल वीडियो बिजनौर का है जहां एक जूते के शोरूम के बाहर ये ट्रैक्‍टर खड़ा था। जो अचानक से स्‍टार्ट हो गया और जूते के शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया और तबाही मचा दी। ये पूरी घटना जूते के शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

काउंटर पर बैठा लड़का जान बचाकर भागता है

काउंटर पर बैठा लड़का जान बचाकर भागता है

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का शोरूम के काउंटर पर खड़ा है तभी शोरूम के बाहर कुछ दूर पर खड़ा ट्रैक्‍टर अचानक स्‍टार्ट हो जाता है और शीशे के बने शोरूम में घुसने लगता है।तभी पूरा नजारा काउंटर पर खड़ा लड़का देखता है और जान बचाकर बाहर भागता है।

ट्रैक्‍टर शोरूम में घुसता है और फिर.....

ट्रैक्‍टर शोरूम में घुसता है और फिर.....

देखते ही देखते बिना ड्राइवर का ये ट्रैक्‍टर जूते के शोरूम के सामने खड़ी बाइक और साइकिल को कुचलता हुआ शीशा तोड़कर शोरूम में घुस जाता है और भयंकर तबाही मचा देता है। हालांकि दुकान के अंदर से एक शख्‍स निकलता है औश्र ट्रैक्‍टर के पास पहुंच कर उसे ब्रेक लगाकर बंद करने में कामयाब हो जाता है। ट्रैक्‍टर के शोरूम में घुसते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनीसनी फैल गई।

जानिए कहां से ये आया ट्रैक्टर

बिजनौर के कोतवाली सिटी थाने के सामने जूते के शोरूम में ये घटना घटी। उसी समय थाने में समाधान दिवस चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए कई लोग ट्रैक्‍टर से भी आए थे। किशन कुमार के शख्‍स ने अपना ट्रैक्‍टर जूते के शोरूम के सामने पार्क किया था और वो थाने में समाधान दिवस अटेंन्‍ड करने चला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+