अनियंत्रित ट्रैक्टर दरवाजा तोड़कर घुसा घर में, बाल-बाल बचे लोग, देखें तस्वीरे
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कच्चा घाट के पास मंगलवार की शाम को एक ईट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दरवाजा तोड़ते हुए एक मकान में घुस गया। इससे घर में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान कमरे में बैठे परिवार के चार लोग बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लाग, लेकिन लोगों ने पकड़ उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दरवाजा तोड़कर घुसा घर में
कच्चा घाट निवासी दिलीप सिंह प्लास्टिक का डिब्बे बेचने का काम करता है। उसका मकान गंगा किनारे कच्चे घाट के पास बना हुआ है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा स्थित एक ईट भटठे से एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर पर ईट लादकर कच्चा घाट आ रहा था। अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कच्चा घाट निवासी अशोक कुमार के मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

भागने लगे लोग
अचानक मकान में ट्रैक्टर घुसते ही कमरे में बैठी उनकी पत्नी आशा देवी, बेटा प्रमोद व बेटी आरती लोग इधर उधर भागने लगे। वह जोर जोर से शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकटठा हो गए। इसी बीच चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने लगा। लेकिन लोगों ने चालक को पकड़ लिया।

टला हादसा
ट्रैक्टर के घर में घुसने के शोर से स्थानीय लोग भी अपने घरों के बाहर आ गए। अशोक के परिजनों की मानें तो ट्रैक्टर के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा तो ऐसा लगा कि मकान मकान गिर रहा है। घर में बैठे अशोक कुमार की पत्नी और बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications