कांग्रेस ने लांच किया टोल फ्री नम्बर, राहुल गांंधी से होगा सीधा संवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रोजेक्ट शक्ति की लॉन्चिंग हुई। जिसके माध्यम से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सीधे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से संपर्क कर सकती हैं। इस प्रोजेक्ट में एक टोल फ्री नंबर दिया गया है जिसकी मदद से महिला कार्यकर्ता का राहुल गांधी से सीधा संपर्क होगा और राहुल गांधी स्वयं इसके बारे में जवाब देंगे।

tollfree number launched by congress for women worker

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव अनुपमा रावत मौजूद थीं। साथ ही प्रोजेक्ट शक्ति की लॉन्चिंग में कांग्रेस की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि कुछ महीने पहले प्रोजेक्ट शक्ति, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लांच किया था।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लाँच करने का मक़सद महिला वर्कर को शक्ती प्रदान करना है। ताकी महिला वर्कर भी अपनी बात अपने लीडर तक पहुंचा सके। अपने क्षेत्र की घटना क्रम को लेकर, या अपना कोई भी सुझाव देना चाहें तो उसके लिए टोल फ्री नंबर 7996479964 पर संपर्क कर सकती हैं। ये टोल फ्री नंबर अलग से महिला कांग्रेस के लिए लांच किया गया है। ताकि महिला की आवाज़ हमारे नेता राहुल गांधी तक सीधा पहुंच सके। ये टोल फ्री नंबर पूरे भारतवर्ष की महिला कांग्रेस के लिए है, इससे जो भी क्षेत्रीय वर्कर हैं उन्हें जोड़ा जाएगा।

tollfree number launched by congress for women worker

अनुपमा रावत ने बताया, हमारा प्रयास है कि यह नंबर जिले से गुजरते हुए हमारे ब्लॉक्स बूथ तक जाए। जो भी महिला कांग्रेस से जुड़ना चाहती हैं या हमारे हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाना चाहती हैं, उनके लिए अपनी बात पहुंचाना आसान हो। इस प्रोजेक्ट शक्ती से जुड़ने के लिए महिला कार्यकर्ता को लांच किये गए टोल फ्री नंबर 7996479964 पर व्हॉट्सेप या एसएमएस के ज़रिये अपने वोटर आईडी के साथ मैसेज करना होगा जिसके बाद एक मैसेज जाएगा और वो सीधे इस प्रोजेक्ट से जुड़ जाएंगी। उसके बाद उनका सीधा संवाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से हो सकेगा, और अपनी बात सीधा राहुल गांधी तक पहुंचा सकेंगी।

वहीं कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि हमारी कांग्रेस के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है कि यह जो नंबर जारी किया गया है यह पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर या, यूं कहें कि पूरे देश के अंदर महिलाओं के लिए जो दर्द और तकलीफ है वह शायद कह नहीं पाती अब उनका इस नंबर की मदद से राहुल गांधी से सीधा संपर्क होगा और राहुल गांधी स्वयं इसके बारे में जवाब देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+