शौच के लिए गई महिला को तेंदुए ने दौड़ा-दौड़कार मार डाला

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां शौच के लिए गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण उसकी तरफ दौड़े, लेकिन जब-तक ग्रामीण, महिला के नज़दीक पहुंचते तब-तक तेंदुआ/महिला को मौत के घाट उतार चुका था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। मौके पर पहुंची सुजौली पुलिस, शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

tiger killed a women in uttaar pradesh

मामला बहराइच के कतर्निया वन्य क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज से सटे बदलूपुरवा लोहरा ग्राम कारीकोट की है। जहां विद्याराम की पत्नी फुलकेशरी सुबह के 4 बजे खेत में शौच के लिए गई थी। लौटते समय जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। वो चीखते हुए भागने की कोशिश की लेकिन तेंदुए ने फुलकेशरी पर छलांग लगाकर गर्दन अपने पंजे में दबोच लिया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौरे लेकिन तब-तक तेंदुआ/महिला को मौत के घाट उतार चुका था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला के परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही है।

tiger killed a women in uttaar pradesh
कतर्निया वन विभाग के वनाधिकारी ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि कारीकोट इलाके की रहने वाली एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हुई है। मौके पर वनकर्मियों को भेजा गया है। मृतक महिला के परिजनों को वन विभाग की ओर से पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस परिवार से बात करने पर लगता है जुर्माना, दुकानदार नहीं देते हैं सामान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+