यूपी के इस परिवार से बात करने पर लगता है जुर्माना, दुकानदार नहीं देते हैं सामान

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गांव शिवरतगंज के एक परिवार पर पंचायत ने हुक्का-पानी बंद करने का फैसला सुनाया है। पंचायत का फरमान है कि जिस किसी ने भी इस परिवार से ताल्लुक रखा उसे 15 हज़ार रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। और तो और दुकानदार इस परिवार को सामान भी नहीं देते। इस फरमान के बाद पीड़ित परिवार ने एएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

this family boycotted by the panchayat in amethi

मामला उत्तर प्रदेश के शिवरतगंज थाना क्षेत्र का है, यहां बीते दिनों सुबह एक युवती शौच के लिए घर से निकली तो एक मनचले आशिक ने उसके साथ छेड़-छाड़ किया। मामला पुलिस के पास जाता उससे पहले आरोपी को बचाने के लिए पंचायत बैठने लगी। अंत में जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। जो अब जमानत पर बाहर आ चुका है।

पीड़ित महिला कलावती सिंह से बात-चीत में उन्होंने बताया की गाँव के क्षेत्रीय समाज के लोगों द्वारा फैसला लिया गया है कि जो भी हमारे परिवार से मतलब रखेगा उसको 15 हज़ार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। इसलिए गाँव का एक भी आदमी हम लोगों से कोई मतलब नहीं रखता है, और गांव के दुकानदार भी हमें सामान देने से मना करते हैं। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

this family boycotted by the panchayat in amethi

वहीं एक ग्रामीण का कहना है कि प्रधान ने पंचायत में फैसला लिया है। इस महिला ने फर्जी तरीके से गाँव के ही एक लड़के को लड़की से छेड़-छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज करवा कर जेल भेज दिया था। पीड़ित परिवार से मतलब रखने पर 15 हज़ार का जुर्माना वाले सवाल पर ग्रामीण ने कहा कि केवल बहिष्कार किया गया है किसी के ऊपर जुर्माना नहीं लगाया गया है।

महिला का कहना है कि दो दिनों पहले गौरी गंज जाकर अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया था लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से साफ इनकार किया है।

ये भी पढ़ें- यूपी के एक गांव में आधी रात को रोशनी के साथ गिरे रहस्यमयी पत्थर- वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+