Ayodhya Vande Bharat Train के लिए टिकट बुकिंग शुरू, जानिए ट्रेन का टाइम, किराया और सब कुछ यहां
Ayodhya Vande Bharat Train: आज से मोस्टअवेटड ट्रेन के लिए टिकट विंडो खुल गई है, जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं 'अयोध्या वंदे भारत ट्रेन' की, जो कि दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से आपको अयोध्या सिर्फ साढ़े 8 घंटे में पहुंचाएगी।

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22426 है और बुधवार को छोड़कर ये हफ्ते में छह दिन चलेगी और यही नहीं इसके केवल दो स्टॉपेज हैं - लखनऊ और कानपुर।
Highlights
- वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 22426
- वंदे भारत एक्सप्रेस में 1128 सीटें
- वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच और 24 एसी चेयरकार
क्या है ट्रेन के चलने की टाइमिंग (Ayodhya Vande Bharat Train Time)
- बुधवार को नहीं चलेगी अयोध्या वंदे भारत ट्रेन
- आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर 11:oo बजे और लखनऊ 12:25 बजे पहुंचेगी।
- लखनऊ से ये 12:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
क्या है ट्रेन की वापसी का टाइम?
- वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 22425 ( अयोध्या से दिल्ली)
- वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी।
- यह लखनऊ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी।
- लखनऊ से 5:20 बजे दिल्ली से रवाना होगी।
- दिल्ली के आनंद विहार रात 11:40 बजे पहुंचेगी।
कितना है किराया?
- कानपुर सेंट्रल से अयोध्या तक 1440 रुपये (एक्जीक्यूटिव चेयरकार)
- कानपुर सेंट्रल से अयोध्या तक 835 रुपये (चेयरकार)
- कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार तक 2270 रुपये (एक्जीक्यूटिव चेयरकार)
- कानपुर सेंट्रल से अयोध्या तक 1250 रुपये (चेयरकार)












Click it and Unblock the Notifications