बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में बच्चे की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। यूपी के बरेली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने हर मां-बाप को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल मामला यह है कि एक तीन साल का मासूम बच्चा खेलते वक्त बाथरूम में रखी बाल्टी के पानी में गिर गया और उतने से पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से घर से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक 3 साल का मासूम फैज खेलते समय घर के बाथरूम में रखी बाल्टी तक किसी तरह पहुंच गया और बाल्टी में भरे पानी में डूब गया जिसके चलते बच्चे की जान चली गई।

three year old child died while playing in bathroom

फैज के परिजनों ने बताया कि इरफान का 3 साल का बेटा फैज खेलते खेलते घर के बाथरूम में चला गया जिस वक्त फैज बाथरूम में खेल रहा था उस वक्त घर के अन्य लोग दूसरे कामों में बिजी थे किसी का फेज की तरफ ध्यान नहीं गया। बताया यह भी जा रहा है की बाथरूम में रखी बाल्टी में पानी भरा था जिसमें फैज खेलते-खेलते गिर गया जब काफी देर तक घरवालों को फैज नजर नहीं आया तो बाथरूम में जाकर देखा तो मासूम बाल्टी के पानी में डूबा पड़ा था जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास लेकर गए डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार की जरा सी लापरवाही के चलते एक मासूम की मौत हो गई। लेकिन इस घटना के बाद फैज उन मां बाप के लिए सवाल छोड़ गया जो मां बाप बच्चों को यह कहकर छोड़ देते है पहले गिरेगा फिर उठ खड़ा होगा।

ये भी पढ़ें- एससी-एसटी लोगों को रिझाने में जुटेगी भाजपा, 23 दिसंबर को लखनऊ में अमित शाह करेंगे सम्मेलन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+