बिजली की मांग घटने से बंद हुई NTPC की तीन यूनिट, UP समेत इन राज्यों की बिजली सप्लाई पर पड़ेगा असर
Raebareli News: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिट (NTPC) ऊंचाहार ने शनिवार 5 अगस्त की रात उत्तरी ग्रिड में बिजली की मांग घटने के चलते तीन यूनिटों का उत्पादन बंद कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बिजली की मांग बढ़ने पर इन यूनिटों को फिर चालू किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कई राज्यों में बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण लोगों को उमस और भरी गर्मी से राहत मिली है, जिसके चलते बिजली की खपत कम हो गई है। वहीं, बिजली की मांग घटते ही NTPC ने भी बिजली की खरीद कम दी, जिस कारण तीन यूनिटों को बंद करने का फैसला लिया गया।

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, बिजली की खरीद कम होने से परियोजना प्रबंधन को 210, 210 मेगावाट वाली इकाई नंबर एक दो व पांच सौ मेगा वाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली छठीं इकाई को बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि परियोजना से कुल मिलाकर 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।
बताया कि तीन इकाइयों के बंद होने का प्रभाव उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, चंदीगढ़, हरियाणा समेत कई राज्यों पर पड़ा है। खबर के मुताबिक, बिजली की खरीद में कमी के चलते परियोजना प्रबंधन को 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन बंद करना पड़ा है। अब एक तिहाई यानि 571 मेगा वाट बिजली का ही उत्पादन हो रहा है।
परियोजना प्रबंधन की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि उत्तरी ग्रिड द्वारा बिजली की मांग घटाए जाने पर तीनों इकाइयों को बंद किया गया है। मांग बढ़ने पर आवश्यकतानुसार इन्हें शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि जो तीन यूनिट बंद हुई है उनसे उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंदीगढ, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर को विद्युत सप्लाई की जाती है। यादि ऊंचाहार परियोजना में बिजली उत्पादन घटा तो इसका सीधा असर इन सभी राज्यों पर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications