अनियंत्रित बोलेरो ने ले ली तीन की जान, घंटो तड़पते रहे घायल, न पुलिस पहुंची और न एम्बुलेंस

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां इलाहाबाद-फैज़ाबाद एनएच-330 पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। आलम ये रहा कि सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। बाद में किसी तरह स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत हुआ।

three peoples died in road accident in sultanpur

मामला सुल्तानुर के कूरेभार थाना क्षेत्र का है, यहाँ इलाहाबाद-फैज़ाबाद हाईवे पर बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दिया। जानकारी के अनुसार बोलेरो अनियंत्रित हो गया और दूसरी ओर से आ रही साइकिल भी इसकी चपेट आ गई। हादसे के तुरंत बाद एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन मौके पर ना ही एम्बुलेंस पहुंची और ना ही पुलिस।

लिहाज़ा इलाज के अभाव में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। एक साथ तीन मौतें देख लोग आक्रोशित हो उठे और एनएच को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। बाद में पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थिती को काबू में किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- तेज़ रफ्तार ने छीन ली तीन जि़ंदगी, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला तीनें की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+