प्रतापगढ़: कुएं में गिरे युवक को बचाने उतरे दो युवक, जहरीली गैस से तीनों की हुई मौत
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंपिंग सेट में खराबी आ जाने के कारण कुए के अंदर पंखा बनाने के लिए उतरा युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गया और कुएं के ही अंदर बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गुहार लगाई तो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को बचाने के लिए 2 लोग कुएं में उतरे। लेकिन, गैस की चपेट में आने से कुएं में बचाने के लिए उतरे दोनों युवक भी बेहोश होकर गिर गए। घटना के बाद हड़कंप मचा तो मामले की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। इस दौरान 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रतापगढ़ जिले के नबाबगंज थाना अन्तर्गत नटोही बरछलिया गांव पड़ता है। इस गांव सुबह पंपिंग सेट खराब होने पर सचिन नाम का युवक पंपिंग सेट के कुएं में नीचे उतरा। कुछ देर बाद अचानक उसने मदद के लिए आवाज लगाई और थोड़ी देर बाद ही उसकी आवाज आनी बंद हो गई। कुएं के पास मौजूद लोगों ने स्थिति भांपी तो मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के पड़ोसी दौड़कर कुएं के पास पहुंचे और अंदर रस्सी डालकर 2 लोग कुएं में उतर गए। लेकिन, कुए में उतरने के बाद वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और बेहोश होकर कुएं में ही फंस गए।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी प्रतापगढ़ ने बताया कि जहरीली गैस की स्थिति स्पष्ट होते ही गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर हर संभव मदद की जा रही है। दो लोगों को मौत हो चुकी है। जबकि सचिन नाम के युवक को इलाज के इलाहाबाद अस्पताल रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि इलाज के दौरान तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर
घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। ऑक्सीजन मास्क पहनने के बाद रस्सी के सहारे फायर ब्रिगेड के जवान कुएं के अंदर उतरे और एक एक करके रस्सी के सहारे अंदर फंसे तीनों ग्रामीणों को बाहर खींचा गया। कुएं से बाहर निकलने के बाद सचिन की सांस चल रही थी, जबकि अन्य दोनों युवक की सांसे थम गई थी। सचिन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications