लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, दो घायल

कन्नौज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जाकर टक्करा गई। टक्कर लगने से कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Three people died in a road accident in Kannauj

जानकारी के अनुसार, कटरा से इलाहाबाद जा रही इननोवा गाड़ी में पांच लोग सवार थे। जो कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थाना क्षेत्र नगला भीरभान में डिवाइडर से टकरा गयी। बता दें कि गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण सन्तुलन खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगने से कार के परखच्चे उड़ गये।

Three people died in a road accident in Kannauj

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि गाड़ी में मोबाइल फोन और कुछ रुपयों भी पुलिस को मिले है। पुलिस ने सभी समानों को अपने पास सुरक्षित रख लिया है। मोबाइल फोन के माध्यम से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+