कानपुर: नरेंद्र मोहन सेतु पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, 3 की मौत
कानपुर। यूपी में कानपुर के नरेन्द्र मोहन सेतु पर शनिवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनियन्त्रित गति से पुल पार कर रही कार और बाइक के बीच भिड़ंत हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक, कार के अंदर जा फंसी और कार चालक भी स्टेयरिंग पर नियन्त्रण नहीं रख सका और कार ने पलटी मारी।

दो ने मौके पर, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा
कार के अन्दर सवार दो युवक औंधे मुंह अन्दर फंसे थे। राहगीरों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना स्वरूप नगर नजदीक होने के कारण पुलिस कुछ देर में पहुंच गयी और कार सवार युवकों को किसी तरह बाहर निकाल कर नजदीक स्थित एलएलआर अस्पताल ले जाया गया किन्तु अधिक ब्लीडिंग होने के कारण एक ने उपचार मिलने से पहले ही दम तोड़ दिया।

बहुत तेज थी यूको स्पोर्ट की रफ्तार
शास्त्री नगर का रहने वाला जयंत श्रीवास्तव कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करता था। जयंत अपने दोस्त के साथ ग्रीन पार्क जा रहा था वह जैसे ही नरेंद्र मोहन सेतु पर पहुंचा वैसे ही सामने से तेज रफ़्तार यूको स्पोर्ट कार ने टक्कर मार दी।

अस्पताल में चल रहा एक का इलाज
दोनों बाइक सवारों ने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस थाना और अस्पताल दोनों दुर्घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर थे लेकिन किसी अनहोनी की तरह तेज रफ्तार मौत बनकर आयी और तीन लोगों की जिंदगी लील गई। चौथे का इलाज अस्पताल में चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications