दिनदहाड़े नामी अस्पताल से चोरी हो गई 3 दिन की बच्ची

बच्ची की मां का रो रोकर बुरा हाल है, लेकिन अभी तक बच्ची का पता नहीं लग सकता है।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़े अस्पताल से तीन दिन की बच्ची चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि, बच्ची चोरी होने की ये घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

mathura

यह अस्पताल मथुरा का राम कृष्ण मिशन है। यहां पर ममता नाम की एक युवती को 3 दिन पहले बेटी हुई थी, लेकिन शनिवार को एक महिला ममता के पास गई और उससे कहा कि बच्ची को टीका लगवाना है, इसलिए बच्ची को ले जा रही है।

उसके बाद से वह महिला बच्ची को लेकर वापस नहीं आई। बच्ची की मां का रो रोकर बुरा हाल है, लेकिन अभी तक बच्ची का पता नहीं लग सकता है। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है।

फिलहाल पुलिस अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ करते हुए सीसी टीवी की तस्वीरों की छानबीन कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वह महिला कौन थी, जिसने बच्ची चुराई है।

बच्ची के पिता कमल सिंह ने बताया कि महिला ने पहले ममता के पास मौजूद उनकी मां को वहां से बाहर भेजने के लिए कहा कि गार्ड उन्हें बुला रहा है। जैसे ही उनकी मां बाहर गईं, वैसे ही महिला ने ममता से कहा कि बच्ची को टीका लगवाना है और उसे वहां से लेकर चली गई।

पुलिस ने जब सीसी टीवी विजुअल तलाश किए तो उसमें एक बच्चे को गोद में लिए महिला तीन दिन की मासूम को ले जाती हुई दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसी टीवी विजुअल में मासूम को चोरी कर ले जाने वाली महिला की तलाश शुरू कर दी।

एक बड़े नामचीन अस्पताल राम कृष्ण मिशन अस्पताल से दिन-दहाड़े बच्ची चोरी होने की इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तमाम सुविधा देने का दावा करने वाले इस अस्पताल से बच्ची चोरी हो जाने पर यहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+